World cup 2019 =24 comenteror

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आगामी विश्वकप के लिए कमेंटेटरों की घोषणा की है। इस सूची में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली और संजय मांजरेकर के साथ क्रिकेट की प्रसिद्ध भारतीय आवाज हर्ष भोगले सहित सिर्फ 3 भारतीय शामिल हैं।

2019 विश्वकप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाला है। सभी टीमों ने कुछ सप्ताह पहले अपनी 15 सदस्यीय टीमों की घोषणा कर दी है। फैंस बेसब्री से उन कमेंटेटर्स की लिस्ट को देखने का इंतजार कर रहे थे जो टूर्नामेंट के दौरान कमेंट्री करेंगे।

ICC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूची की घोषणा की है। इस सूची में 2015 के विश्वकप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क भी हैं जो अपने विश्वकप से कमेंट्री की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। कुमार संगकारा जिन्होंने पिछले विश्वकप के दौरान लगातार चार शतक बनाए थे, वे भी इस सूची में शामिल हैं। कमेंट्री पैनल में कुछ दिग्गज क्रिकेटर जैसे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ भी हैं। पाकिस्तान से, 1992 विश्वकप विजेता वसीम अकरम हैं।

इन पूर्व क्रिकेटरों के साथ, ICC ने हर्षा भोगले और माइकल होल्डिंग सहित प्रमुख क्रिकेट कमेंटेटरों को भी शामिल किया है। पैनल ने लगभग सभी विश्वकप खेलने वाले देशों को कवर किया है।

देखें सभी 24 कमेंटेटरों की सूची: नासिर हुसैन, इयान बिशप, सौरव गांगुली, मेलानी जोन्स, कुमार संगकारा, माइकल एथर्टन, एलिसन मिचेल, ब्रेंडन मैकुलम, ग्रीम स्मिथ, वसीम अकरम, शॉन पोलाक, माइकल स्लेटर, मार्क निकोलस, माइकल होल्डिंग, इसा गुहा, पम्मी एमबींगवा, संजय मांजरेकर, हर्षा भोगले, साइमन डोल, इयान स्मिथ, रमिज राजा, अतहर अली खान और इयान वार्ड।

2019 विश्वकप का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा।

टिप्पणी करे