वनडे विश्व कप के 12वें संस्करण का जल्द ही शुभारंभ होने वाला है. इस बार होने वाले विश्व कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी. आपको बात दें विश्व कप का पहला संस्करण 1975 में खेला गया था. क्रिकेट जगत के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए. आज के इस लेख में हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो विश्व कप में आज तक शतक नहीं लगा पाए हैं. आइये जानते है इनके बारे में-
5- महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप में 20 मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने 42.25 की औसत और 91 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं. धोनी ने विश्व कप में 3 अर्द्धशतक बनाए हैं और इनका विश्व कप में उच्च स्कोर नाबाद 91 रन है.
4- इयोन मोर्गन
इंग्लैंड टीम के कप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने विश्व कप में अब तक 09 मैचो में 26.25 की औसत से 210 रन बनाए हैं. इंग्लैंड टीम के कप्तान मोर्गन का विश्व कप में उच्च स्कोर 63 रन है. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने विश्व कप में दो अर्द्धशतक जड़े हैं.
3- जोस बटलर
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बटलर ने भी अभी तक विश्व कप में शतक लगाने का गौरव हासिल नहीं किया है. बटलर ने विश्व कप में 06 मैचों में 35.25 की औसत और 135.57 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं. विश्व कप में इस धुरंधर का उच्चतम स्कोर 65 रन है.
2- क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर डी कॉक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शतक बना चुके हैं लेकिन ये विश्व कप में आज तक शतक नहीं बना पाये. कॉक ने विश्व कप में अब तक 08 मैचों में 83 के स्ट्राइक रेट से अब तक 145 रन बनाए हैं. कॉक का विश्व कप में उच्च स्कोर नाबाद 78 रन है.
1- केन विलियमसन
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 शतक बनाए हैं लेकिन विश्व कप में इनका उच्च स्कोर 57 रन है. विश्व कप में इन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 37 की औसत और लगभग 85 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं. केन इस बार विश्व कप में शतक लगाना चाहेंगे.