आईसीसी विश्व कप की शुरूआत 30 मई से होने वाली है। इस बार आईसीसी नें विश्व कप के काफी नियमों बदलाव किया है। जिसके अंतर्गत अब सिर्फ 10 टीमें ही विश्व कप में भाग ले सकेंगी और प्रत्येक टीम को पहले स्टेज में कुल 9 मुक़ाबले खेलने होंगे। इस बार हुए परिवर्तन में आईसीसी नें ग्रुप सिस्टम को भी खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि पहले विश्व कप की सभी टीमों को दो ग्रुप में डिवाइड किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नही है।
अब नए नियम के अनुसार भारत को भी 9 मुकाबले 9 अलग-अलग टीमों से खेलने होंगे। इस विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इन पहले सभी 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा, जिससे भारत टॉप 4 के ग्रुप में पहुँच जाएगा।
अंत में टॉप 4 टीमों के बीच 2019 विश्व कप के प्ले ऑफ मुकाबले खेले जाएँगे, जिसमे से जो भी टीम जीतेगी, वह फाइनल में पहुँच जाएगी।
इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए भारत को पहले 9 मुकाबलों में से 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी, जिससे भारत ग्रुप स्टेज में टॉप पर पहुँच जाएगा। इसके अलावा कई दिग्गजों का यह भी मानना है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत टॉप 4 में पहुँच सकती है।
आपको बता दें कि इस विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 जुलाई को तथा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। वही इस विश्व कप का फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। बात करें इस बार भारत की विश्व कप टीम की, तो वह इस प्रकार है-
टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक (सेकेंड विकेटकीपर), के एल राहुल, रवींद्र जडेजा।