World cup=2019 highest team total in world cup history

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे चैनल में। दोस्तों विश्व कप 2019 को शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है 30 मई 2019 से विश्व कप शुरू होने वाला है। दोस्तो विश्व कप में अब तक कई बड़े स्कोर बने हैं आज हम विश्व कप में बने टॉप-6 बड़े स्कोर के बारे में बात करने वाले हैं।

6. न्यूजीलैंड 393 रन-
न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 163 गेंदों में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

5. श्रीलंका 398 रन-

श्रीलंका ने विश्व कप 1996 में केन्या के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 398 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में अरविंद डी सिल्वा ने 115 गेंदों में 145 रनों की पारी खेली थी।

4. साउथ अफ्रीका 408 रन-

साउथ अफ्रीका ने विश्व कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 408 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से इस मैच में एबी डी विलियर्स ने 66 गेंदों में नाबाद 162 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

3. साउथ अफ्रीका 411 रन-

साउथ अफ्रीका ने विश्व कप 2015 में आयरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से इस मैच में सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 128 गेंदों में 159 रनों की पारी खेली थी।

2. भारत 413 रन-

भारत ने विश्व कप 2007 में बरमूडा के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे। भारत की तरफ से इस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 87 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली थी।

1. ऑस्ट्रेलिया 417 रन-

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अब तक सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 133 गेंदों में 178 रनों की पारी खेली थी।

World cup 2019=over 35 year old star cricketer

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 इंग्लैंड एवं वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहा है। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम को इस विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में करीब दो महीने तक लगातार क्रिकेट खेलने के बाद अब भारतीय टीम के खिलाड़ी विश्व कप के मिशन पर जाने वाले हैं।

भारतीय टीम 22 मई को सुबह मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। लेकिन 15 सदस्यीय विश्व कप टीम के चोटिल खिलाड़ी केदार जाधव के टीम इंडिया के साथ रवाना होने पर अभी भी संदेह बरकरार है। हालांकि, उम्मीद यही की जा रही है कि जाधव जल्द फिट हो जाएंगे और काफी हद तक इसी के आसार भी दिख रहे हैं। जाधव की फिटनेस को लेकर टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह भारत के रवाना होने तक फिट हो जाएंगे।

इस विश्व कप में 13 खिलाड़ी ऐसे हैं जो उम्र 35 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। एक की आयु 40 से भी ज्यादा है। 2015 में हुए पिछले विश्व कप में 17 खिलाड़ी 35 वर्ष से अधिक उम्र के थे जबकि तीन 40 से ऊपर।

ऐसे में चलिए आज बात करते हैं मौजूदा विश्व कप में खेलने वाले 5 सबसे उम्रदराज क्रिकेटर्स के बारे में

1 – शोएब मलिक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट को लेकर अपनी योजना का खुलासा कर दिया है. शोएब ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. हालांकि, शोएब कुछ साल और खेलना चाहते थे, लेकिन पत्नी सानिया मिर्जा की सलाह पर उन्होंने यह फैसला लिया है.

शोएब मलिक ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 282 मैच खेले हैं, जिसकी 252 पारियों में उन्होंने 35.12 की औसत से 7481 रन बनाए। 9 शतक और 44 अर्धशतक जमाने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी के वन-डे करियर का सर्वाधिस स्कोर 149 भारत के खिलाफ रहा है। शोएब बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने 39.17 की औसत से 156 विकेट भी चटकाए हैं। अपना आखिरी विश्व कप खेल रहा यह खिलाड़ी पाकिस्तान को खिताब दिलाकर अच्छी विदाई चाहते है।

2 – महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी को अलविदा कह दिया है। 23 साल की उम्र में ही धोनी इंडियन टीम में आ गए थे। टीम में दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद धोनी को कैप्टन बनाया गया। धोनी की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया ने वर्ल्ड टी20, वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, नंबर वन टेस्ट टीम जैसे खिताब हासिल किए।

उन्होंने दोनों ही बार 148-148 रन की पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धौनी द्वारा पाकिस्तान के फैसलाबाद में जनवरी, 2006 में बनाया गया पहला टेस्ट शतक किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा खेली गई सबसे तेज शतकीय पारी है। आईसीसी विश्व कप 2011 के फाइनल मुकाबला में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रनों की पारी है. महेंद्र सिंह धोनी नाबाद 91 रनों की पारी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली थी. इस मैच में धोनी ने छक्का मारकर भारत को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

3 – मोहम्मद हफीज

मोहम्मद हफीज ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने के बाद से पिछली सात पारियों में केवल 66 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वे दो टेस्ट मैचों में 20, 10 और 9 रन ही बना पाए। पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट पारी और 16 रनों से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट 4 रनों से जीता था। हफीज ने कहा मुझे लगता है कि अब समय आ गया है। मैं संन्यास की घोषणा कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की है.

वर्ष 2003 में कराची में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने वाले हफीज ने पिछले 54 मैचों में 3644 रन बनाए हैं। इनमें 10 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।इन रनों को बनाने के लिए उनका औसत 38.35 रहा है। साथ ही वह इन मैचों में 53 विकेट भी झटक चुके हैं।

4 – क्रिस गेल

क्रिकेट की दुनिया में यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल अपनी शानदार बैटिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। अपना पांचवां और आखिरी विश्व कप खेलने जा रहे क्रिस गेल 39 वर्ष की आयु में भी खुद को फिट रखते हैं। आप सोच रहे होंगे कि वो अपनी फिटनेस को बरक़रार रखने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते होंगे। अगर आप यह सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। ताज़ा जानकारी के मुताबिक गेल पिछले 2 महीनों से जिम से दूर हैं।

39 वर्ष की दहलीज पार कर चुकें गेल ने अपने आपको तंदरुस्त रखने के लिए नया नुस्खा ढूंढ लिया है। शारीरिक रूप से बेहद शक्तिशाली होने की वजह से अब वो जिम नहीं जाते बल्कि दो मैचों के बीच काफी आराम करते हैं। आपको बता दें उनकी फिटनेस का राज़ जिम नहीं बल्कि योग और मालिश के सत्र हैं। जिससे उन्हें थकान से उबरने में मदद मिलती है.

आइपीएल के इस सीजन में गेल ने पंजाब की तरफ से खेला था और 41 की औसत से कुल 490 रन बनाए थे। गेल ने कहा कि क्रिकेट मजेदार खेल है। विश्व कप से पहले मैं रन बना रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरा ये लय कामय रहेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र का असर खेल पर तो पड़ता ही है पर मेरे लिए सबसे जरूरी खेल का मानसिक पहलू है।

5 – इमरान ताहिर

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन रविवार को खत्म हो गया। मुंबई इंडियंस चैम्पियन बना और चेन्नई सुपरकिंग्स रनरअप रहा। इस सीजन में कम कीमत में खरीदे या रिटेन किए गए कई गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन रहा। टूर्नामेंट के टॉप-5 हाइएस्ट विकेट टेकर्स में जसप्रीत बुमराह और कगिसो रबाडा को छोड़कर किसी भी गेंदबाज की कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं थी। इमरान ताहिर ने 26 विकेट के साथ पर्पल कैप हासिल की।

इमरान ने साबित किया कि उम्र महज नंबर है. इमरान इस आईपीएल के फाइनल में खेलने के साथ ही आईपीएल के इतिहास में फाइनल में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. 40 साल के इमरान ताहिर से पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी के नाम पर था. तब साल 2015 में हसी ने 39 साल की उम्र में सीएसके के लिए ही यह रिकॉर्ड बनाया था, जो चार साल बाद इमरान ने तोड़ दिया.

मतलब इमरान ताहिर 40 साल और 46 साल की उम्र में आईपीएल फाइनल का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. ताहिर ने 95 वनडे में 156 विकेट लिये हैं. वह इससे पहले 2011 और 2015 विश्व कप में खेले थे. इसके अलावा उन्होंने 2014 और 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था.

World cup 2019=लागू होंगे ये 7 नियम, बल्लेबाज और गेंदबाज को होगी परेशानी

क्रिकेट विश्व कप का 12वां सीजन इंग्लैंड-वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के इस टूर्नामेंट में 10 टीम भाग ले रही है। इस वर्ल्ड कप में सभी मजबूत टीम है। इस वर्ल्ड कप 7 नए नियम भी लागू हो रहे हैं। वैसे ये सारे नियम वनडे क्रिकेट में यूं तो लागू हो चुके हैं, पर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ये नियम पहली बार लागू होंगे। आईए जानते हैं उन 7 नियम के बारे में जो इस बार के वर्ल्ड कप में लागू होंगे।

1. हेलमेट से आउट, पर हैंडल द बॉल नॉटआउट

बल्लेबाजी करते समय अगर गेंद बल्लेबाज के हेलमेट से लगकर उछला और किसी फील्डर ने कैच ले लिया तो बल्लेबाज को आउट करार दिया जाएगा। लेकिन हैंडल द बॉल की स्थिति में बल्लेबाज को नॉटआउट रहेगा।

2. खराब व्यवहार करने पर मैच से बाहर

अक्सर आपने देखा होगा कि मैच के दौरान कोई खिलाड़ी खराब व्यवहार करता है। इसलिए अगर अंपायर को लगा कि किसी खिलाड़ी ने बेहद खराब व्यवहार किया है, तो वह उस खिलाड़ी को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट की लेवल 4 की धारा 1.3 के तहत दोषी मानते हुए फौरन मैच से बाहर भेज सकता है।

3. अंपायर्स कॉल पर रिव्यू खराब नहीं होगा

अगर बल्लेबाज या फील्डिंग टीम डीआरएस लेती है और अंपायर्स कॉल के कारण अंपायर का फैसला बरकरार रहता है, तो टीम का रिव्यू खराब नहीं होगा। यानि दोनों टीम बाद में दोबारा डीआरएस ले सकती है।

4. गेंद दो बार बाउंस हुई तो नो बॉल

मैच के दौरान यदि गेंदबाज कोई गेंद फेंकता है और वह गेंद दो बाउंस हो जाती है और फिर बल्लेबाज के पास पहुँचती है तो ऐसी स्थिति में वह बॉल नो बॉल करार दिया जाएगा। यह नियम पहले नही था। उस नो बॉल पर बल्लेबाज को फ्री-हिट भी मिलेगा।

5. बैट के ऑन द लाइन होने पर रनआउट

पहले रनआउट या स्टंपिंग के समय में बल्ला लाइन पर होने पर नॉटआउट होता था लेकिन अब ऑन द लाइन बल्ला होने पर आउट दे दिया जाएगा। अगर बल्ला या बल्लेबाज का पैर क्रीज के अंदर है और हवा में भी है, तो भी बल्लेबाज नॉटआउट रहेगा।

6. बल्ले की चौड़ाई और मोटाई फिक्स होनी चाहिए

इस बार बल्ले का आकार निश्चित कर दिया गया है। बैट की चौड़ाई 108 मि.मी, मोटाई 67 मि.मी और कोनों पर 40 मि.मी से ज्यादा नहीं हो पाएगी। संदेह होने पर अंपायर बैट गेज (माप यंत्र) से बल्ले की चौड़ाई माप सकता है।

7. लेग बाई और बाई के रन अलग से जुड़ेंगे

पहले यदि कोई गेंदबाज नो बॉल फेंकता था तो इस पर बाई या लेग बाई से बने रन नो बॉल में जुड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नोबॉल का रन अलग से और बाई-लेग बाई का रन अलग से जोड़ा जाएगा।

World cup 2019= not a single 100 in any world cup

वनडे विश्व कप के 12वें संस्करण का जल्द ही शुभारंभ होने वाला है. इस बार होने वाले विश्व कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी. आपको बात दें विश्व कप का पहला संस्करण 1975 में खेला गया था. क्रिकेट जगत के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए. आज के इस लेख में हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो विश्व कप में आज तक शतक नहीं लगा पाए हैं. आइये जानते है इनके बारे में-

5- महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप में 20 मैच खेले हैं जिसमें इन्होंने 42.25 की औसत और 91 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं. धोनी ने विश्व कप में 3 अर्द्धशतक बनाए हैं और इनका विश्व कप में उच्च स्कोर नाबाद 91 रन है.

4- इयोन मोर्गन

इंग्लैंड टीम के कप्तान और मध्यक्रम के बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने विश्व कप में अब तक 09 मैचो में 26.25 की औसत से 210 रन बनाए हैं. इंग्लैंड टीम के कप्तान मोर्गन का विश्व कप में उच्च स्कोर 63 रन है. इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने विश्व कप में दो अर्द्धशतक जड़े हैं.

3- जोस बटलर

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बटलर ने भी अभी तक विश्व कप में शतक लगाने का गौरव हासिल नहीं किया है. बटलर ने विश्व कप में 06 मैचों में 35.25 की औसत और 135.57 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं. विश्व कप में इस धुरंधर का उच्चतम स्कोर 65 रन है.

2- क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर डी कॉक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शतक बना चुके हैं लेकिन ये विश्व कप में आज तक शतक नहीं बना पाये. कॉक ने विश्व कप में अब तक 08 मैचों में 83 के स्ट्राइक रेट से अब तक 145 रन बनाए हैं. कॉक का विश्व कप में उच्च स्कोर नाबाद 78 रन है.

1- केन विलियमसन
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 शतक बनाए हैं लेकिन विश्व कप में इनका उच्च स्कोर 57 रन है. विश्व कप में इन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों में 37 की औसत और लगभग 85 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं. केन इस बार विश्व कप में शतक लगाना चाहेंगे.

World Cup:2019 अगर फाइनल तक पहुँचना है तो भारत को जीतने होंगे इतने मैच

आईसीसी विश्व कप की शुरूआत 30 मई से होने वाली है। इस बार आईसीसी नें विश्व कप के काफी नियमों बदलाव किया है। जिसके अंतर्गत अब सिर्फ 10 टीमें ही विश्व कप में भाग ले सकेंगी और प्रत्येक टीम को पहले स्टेज में कुल 9 मुक़ाबले खेलने होंगे। इस बार हुए परिवर्तन में आईसीसी नें ग्रुप सिस्टम को भी खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि पहले विश्व कप की सभी टीमों को दो ग्रुप में डिवाइड किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नही है।

अब नए नियम के अनुसार भारत को भी 9 मुकाबले 9 अलग-अलग टीमों से खेलने होंगे। इस विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इन पहले सभी 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा, जिससे भारत टॉप 4 के ग्रुप में पहुँच जाएगा।

अंत में टॉप 4 टीमों के बीच 2019 विश्व कप के प्ले ऑफ मुकाबले खेले जाएँगे, जिसमे से जो भी टीम जीतेगी, वह फाइनल में पहुँच जाएगी।

इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए भारत को पहले 9 मुकाबलों में से 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी, जिससे भारत ग्रुप स्टेज में टॉप पर पहुँच जाएगा। इसके अलावा कई दिग्गजों का यह भी मानना है कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत टॉप 4 में पहुँच सकती है।

आपको बता दें कि इस विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 9 जुलाई को तथा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। वही इस विश्व कप का फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। बात करें इस बार भारत की विश्व कप टीम की, तो वह इस प्रकार है-

टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक (सेकेंड विकेटकीपर), के एल राहुल, रवींद्र जडेजा।