Ind vs pak commentary

आईसीसी विश्व कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला है। भारत को वर्ल्ड कप 2019 में अपना पहला वनडे मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इससे पहले अभ्यास मैच में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी।

इसी बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। दरअसल युवराज सिंह को आईसीसी की ओर से आमंत्रित किया गया है। यही वजह है कि वह मोहम्मद कैफ के साथ इंग्लैंड पहुंच गए हैं और वे कोमेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

Yuvi bhai

गौरतलब है कि खराब फॉर्म के कारण लंबे अरसे से युवी टीम इंडिया से बाहर है तथा वर्ल्ड कप में भी उन्हें जगह नहीं दी गई।

इंग्लैंड में युवराज सिंह के साथ सेल्फी लेते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर लिखा “17 साल बाद एक बार फिर से युवराज सिंह के साथ लॉर्ड्स के मैदान पर हूं। भारतीय टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आशा करता हूँ कि विराट कोहली और उनकी टीम 14 जुलाई को यहीं पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हासिल करेगी”।

Yuvraj is best
जबकि इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन के ट्वीट को भी मोहम्मद कैफ ने रिट्वीट कर लिखा

“आप सुबह उठते ही यह तस्वीर नहीं देखना चाहते। मुझे आज भी इन दोनों से जुड़े बुरे सपने आते हैं, जब हम नेटवेस्ट फाइनल हार गए थे।”

युवराज सिंह को पहली बार कॉमेंट्री करते देखना दिलचस्प होगा। देखना होगा क्रिकेट फैन्स युवी को इस अवतार में कितना पसंद करते हैं।